शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की वर्ष 2018 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र सिंह ने पे्रस वार्ता कर बताया कि 1276 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी को अपने-अपने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 28 व 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 जनवरी को दिन के दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान नौ फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा और इसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। संभव हुआ तो उसी दिन, नहीं तो अगले दिन 10 फरवरी को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी कमल कुमार चतुर्वेदी, अनूप कुमार सक्सेना, रमेश कुमार, सूरज सिंह, सेंट्रल बार के अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन, महासचिव अजय कुमार वर्मा अनिल सक्सेना, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।