मारे गए ग्रामीण की पत्नी को विधायक ने सौंपा चेक
शासन से 8.25 लाख स्वीकृत हुए
सिधौली/ मुड़िया पवार।
थाना क्षेत्र के गांव तेरा में सोमवार को हुई दलित की हत्या में विधायक रोशनलाल वर्मा ने बुधवार को मृतक की पत्नी को शासन से स्वीकृत 8.25 लाख में 4,12,500 रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि शेष धनराशि मुकदमे में आरोप दाखिल होने के बाद उनके खाते में पहुंच जाएगी। विधायक ने कहा कि बेटी की शादी में भी जो संभव होगी वह मदद करेंगे। प्रधानमंत्री इंदिरा आवास के तहत उनका आवास भी बनवाएंगे। मृतक की पत्नी ने सुरक्षा की गुहार लगाई तो मौके पर मौजूद कोतवाल राजवीर सिंह ने मृतक की पत्नी को आश्वासन दिया कि अब उनके ऊपर कोई आंच नहीं आएगी। गांव में पुलिस तैनात है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रहे हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर मौजूद रहे महावीर सिंह, हरिश्चंद्र, रविंद्र सिंह, शेर सिंह, ओमपाल, पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश, कमला, रामबेटी, रामवती, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।