फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर भावलखेड़ा की एएनएम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और दायित्वों का निर्वाह सही से न करने पर भावलखेड़ा ब्लॉक की एएनएम को सीएमओ डॉ.आरपी रावत ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

भावलखेड़ा में कार्यरत एएनएम अनुपम पर आशा वर्कर ने गंभीर आरोप लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ से कराई गई। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद एएनएम अनुपम को सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने निलंबित कर दिया। तीन बिंदुओं पर हुई जांच के बाद कार्रवाई की गई है। इसमें सबसे पहला एएनएम द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं किया गया। सरकारी और अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने का आरोप है। इसके अलावा आशा के कार्यों का सत्यापन न करना भी शामिल है। भावलखेड़ा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंबरीश कुमार के मुताबिक अधिकरियों के आदेश की नाफरमानी ही निलंबन की मुख्य वजह बनी। डॉ. अंबरीश ने यह भी बताया कि यह कर्मचारी पहले भी विवादों में रही हैं। इससे पहले यह पुवायां में कार्यरत थी। वहां से स्थानांतरित होकर भावलखेड़ा आई थीं। निलंबन की पुष्टि सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने की है। उन्होंने कहा कि कार्य न करने और कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें