फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के युवा अपनी जिम्मेदारी समझें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को युवा महोत्सव मनाया। इस अवसर पर युवाओं ने पर्यावरण और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी पेश कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

गांधी भवन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसलिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारीे समझनी होगी। देश की एकता और अखंडता कायम रखते हुए युवाओं को आतंकवाद से भी जूझना है। ऐसे समय में होश खोने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि परिषद की सोच हमेशा ही सकारात्मक रही है। इससे पूर्व पायल डांस ग्रुप, डान एंड डोना कांवेंट, अनप्लग्ड ग्रुप, आर्य महिला कॉलेज की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
पायल डांस ग्रुप ने आतंकी हमले को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी, वहीं, डान एंड डोना के स्कूल के बच्चों ह्यूमन पिरामिट बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जीएफ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वैभव खन्ना और सौरभ सोमवंशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में संयोजक ऋषि द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख मचकेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, लता तिवारी, पंकज मिश्रा, संजय गुप्ता, नीतू गुप्ता, राजेश अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, राम सुमिरन पाल, सौरभ मोहन, सिकंदर, रफी, कामरान खान, मयंक वर्मा, काव्या सक्सेना, सौरभ मोहन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें