फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चालीस दिन के ग्रीष्मावकाश के बाद शनिवार को जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और माध्यमिक कॉलेज खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में पहले दिन शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और यूनिफार्म वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के लिए 20 मई को बंद हुए स्कूल-कॉलेज परंपरागत ढंग से शनिवार यानी पहली जुलाई को खुल रहे हैं। शुक्रवार को अधिकांश स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य हुआ। फर्नीचर आदि कक्षाओं में व्यवस्थित किया गया। वहीं, बच्चों ने भी अपने बस्ते तैयार कर लिए। इस बार परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय स्कूल कॉलेजों और मदरसों के बच्चे नई पोशाक (यूनिफार्म) में नजर आएंगे। शासन से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत यूनिफार्म भेजे गए बजट से यूनिफार्म तैयार करा ली गई हैं, जिनका वितरण स्कूल खुलते ही जनप्रतिनिधि करेंगे।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पुवायां में विधायक चेतराम, ददरौल-कांट में विधायक मानवेंद्र सिंह, निगोही में रोशन लाल वर्मा, कटरा में विधायक वीर विक्रम सिंह और जलालाबाद में भाजपा नेता मनोेज कश्यप पाठ्य पुस्तकें और यूनिफार्म वितरित करेंगे। बीएसए ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से स्कूल पहुंचकर बच्चों का पठन-पाठन कराएं। शासन और प्रशासन के निर्देश पर पहले दिन से ही स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें