फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 40 लाख के 201 मोबाइल फोन बरामद किए, मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में गुम मोबाइल पाकर ​खिल उठे मालिकों के चहरे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की पुलिस ने गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिल रही थीं।
सर्विलांस सेल लगातार इन शिकायतों की निगरानी कर रहा था। बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में बरामद किए गए 201 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल मिलने पर आवेदकों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने सलाह दी है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल सिम बंद कराकर दोबारा जारी कराएं और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। मोबाइल खरीदते समय आईएमईआई नंबर नोट करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें