द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में रामचरितमानस एवं तुलसीदास के जीवन चरित्र पर आधारित जयभारत तुलसी ज्ञा
शाहजहांंपुर। जयभारत संस्था की ओर से रामचरितमानस महाकाव्य के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की 526वीं जयंती पर द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में रामचरितमानस एवं तुलसीदास के जीवन चरित्र पर आधारित जयभारत तुलसी ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें तमाम विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि रामचरितमानस की हर चौपाई आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी 500 वर्ष पूर्व थी। श्रीराम के चरित्र को अपने आत्मसात करके कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को धन्य एवं सार्थक बना सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरेंद्र कुमार तिवारी, संयोजक आयुष अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, रम्मन गुप्ता, सतीश शर्मा, संदीप शर्मा, रामबाबू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद