फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: योजना के बेहतरीन फायदे... फिर भी कम खुल रहे खाते

विज्ञापन
प्रधान डाकघर शाहजहांपुर
विज्ञापन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत खाता खुलवाने पर दिया जाता है 7.5 फीसदी ब्याज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करने और निवेश की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहल करते हुए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। जिसमें खाता खुलवाने वाली महिलाओं को 7.5 प्रतिशत ब्याज दिए जाने का प्रावधान है, जोकि दूसरी योजना से कई अधिक है। इसके बावजूद योजना के तहत अब तक सिर्फ 360 महिलाओं ने ही खाते खुलवाए हैं।
महिला सम्मान बचत योजना एकमुश्त निवेश की लघु बचत योजना है, जोकि सभी डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना का लाभ सभी महिलाएं ले सकतीं हैं। इसमें उम्र की भी कोई सीमा नहीं है। बावजूद इसके इसमें महिलाएं रुचि नहीं दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पोस्ट ऑफिस की ये योजना फिलहाल दो साल के लिए वैध है। इसमें 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। कोई भी महिला इसमें 1000 से लेकर दो लाख रुपये तक निवेश कर सकती है।
विज्ञापन


महिला बचत योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महिलाओं को इसके फायदे भी बताए जाते हैं, इसके बाद भी कम खाते खुल रहे हैं, जिसको गंभीरता से लिया जा रहा है। योजना का वृहद स्तर पर प्रचार कराया जाएगा। जिससे महिलाएं बचत और निवेश के प्रति जागरूक हो सकें।
- सुरेंद्र सिंह, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें