फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 20 बीएलओ पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट ​स्थित वीसी कक्ष में लॉटरी के माध्यम से बीएलओ का किया गया चयन। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम ने 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत करने के लिए लॉटरी निकाली। कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष से फेसबुक लाइव करते हुए डीएम ने उनके नामों की घोषणा की। डीएम ने बताया कि 30 नवंबर तक कुल 712 बीएलओ ने अपना कार्य सौ फीसदी पूरा कर लिया है। इनमें 20 बीएलओ को मोबाइल फोन और 10 बीएलओ को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने सभी को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


सपा ने कैंप लगाकर मतदाताओं के फॉर्म भरवाए
शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड के गांव शाहबाजनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सपा की ओर से कैंप लगाया गया। इसमें बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से एसआईआर सर्वे के तहत फॉर्म भरवाए गए। मतदाताओं को जागरूक भी किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) से कहा कि वे मतदाताओं की मदद करें। लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग करें, जिससे किसी का फॉर्म गलत नहीं हो। इस मौके पर गुफरान खान, भाईलाल वर्मा, सतीश वर्मा, राम किशोर वाल्मीकि, रजत वाल्मीकि, मोहम्मद नबी, नेहाल खां, मुश्ताक सलमान आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में लॉटरी के माध्यम से बीएलओ का किया गया चयन। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें