फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार हेक्टेयर ऊसर  भूमि की सुधरेगी सेहत

Thu, 08 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
दो हजार हेक्टेयर ऊसर  भूमि की सुधरेगी सेहत  
विज्ञापन
जिले के  जलालाबाद तहसील के तीन ब्लॉक और सदर तहसील के ददरौल ब्लॉक के कुल 22 गांवों की दो हजार हेक्टेयर ऊसर जमीन के सुधार पर काम होगा। इससे कुल करीब चार हजार किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप्र सोडिक लैंड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजनांतर्गत उप्र भूमि सुधार निगम फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राम गणेश ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि सुधार आवश्यक है। इससे अनुपजाऊ भूमि को उपजाऊ भूमि बनाने से किसानों को फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। इस परियोजना के अंतर्गत विकास खंड कलान के ग्राम पटना देवकली की 55.999 हेक्टेयर, दारानगर अर्थरी की 91.766 हेक्टेयर, पृथ्वीपुर कुबेरपुर प्रथम की 162.456 हेक्टेयर, धर्मपुर गनेशपुर की 36.052 हेक्टेयर, तिहार की 93.459 हेक्टेयर, शेरपुर कुर्रिया की 59.405 हेक्टेेयर भूमि, विकास खंड मिर्जापुर के ग्राम मोहद्दीन नगर घटियुरा की 58.662 हेक्टेयर, पृथ्वीपुर ढाई की 98.634 हेक्टेयर, मिर्जापुर की 340.45 हहेक्टेयर, नूरपुर तरसौआ की 115.317 हेक्टेयर, थरिया 36.036 हेक्टेयर भूमि, विकास खंड जलालाबाद के ग्राम धर्मपुर पिंडरिया की 156.91 हेक्टेयर, सुगसुगी की 14. 195 हेक्टेयर, कुदौली की 32.626 हेक्टेयर, कोयला ज्ञानपुर की 102.004 हेक्टेयर, केवलरामपुर चिलैया की 180 हेक्टेयर भूमि तथा विकास खंड ददरौल के ग्राम कैलाह की 50 हेक्टेयर, कुकरैली की 46 हेक्टेयर, मुडगांव की 45 हेक्टेयर, उडेला की 43 हेक्टेयर, साबिदादपुर की 45 हेक्टेयर ऊसर भूमि का सुधार करते हुए उपजाऊ भूमि बनाया जायेगा।  
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग के दायित्वों का ढंग से निर्वहन करते हुए किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि वह अपने विभाग की समस्त जानकारी एवं संचालित योजनाओं से उक्त ग्रामों के किसानों को अवगत कराते हुए लाभान्वित करें। उक्त बैठक में परियोजना अधिकारी केबी सिंह ने परियोजना की रूपरेखा से समिति को अवगत कराया। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें