फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ने के दाम में बढ़ोतरी से 1.96 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
कांट के कुर्रिया कलां क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों को उपहार दिया है। इससे जनपद में करीब 1.96 लाख गन्ना किसानों की आय में वृद्धि होगी। कम दाम की वजह से मुंह मोड़ने वाले किसान दामों में बढ़ोतरी होने से फिर से परंपरागत खेती की तरफ लौट सकेंगे। इससे गन्ना उत्पादन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था में किसानों को अगेती फसल पर 400 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य का भुगतान और सामान्य फसल पर 390 रुपये समर्थन मूल्य का भुगतान किया जाएगा।
जिले में शरदकालीन बुआई रकबा में एक लाख दो हजार 776 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष गन्ने की बुआई का रकबा एक लाख 10 हजार हेक्टेयर था। इसमें आठ करोड़ 80 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ था। रकबा कम होने की वजह से इस बार आठ करोड़ क्विंटल गन्ना पैदा होने का अनुमान है।

भाव बढ़ने से मक्का की खेती पर पड़ सकता है असर
भाव अच्छा मिलने से किसान मक्का की बुआई करने लगे थे। गन्ने का 30 रुपये प्रति क्विंटल भाव बढ़ने से किसानों का रुझान फिर से गन्ने की खेती की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे गन्ने के रकबे में और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


मकसूदापुर चीनी मिल पर 81 करोड़ रुपये बकाया
जनपद में पुवायां, तिलहर में सहकारी तो निजी क्षेत्र में रोजा शुगर वर्क्स, डालमिया चीनी मिल, निगोही और बंडा में मकसूदापुर चीनी मिलें है। पिछले सत्र का मकसूदापुर चीनी मिल पर 81 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। प्रशासन की ओर से मकसूदापुर चीनी मिल की आरसी के साथ रकबा काट दिया गया है।

गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों को लाभ होगा। किसानों की लागत कम हो जाएगी। भाव बढ़ने से किसानों का रुझान गन्ना उत्पादन की ओर बढ़ेगा और उत्पादन में वृद्धि होगी।
- हरेंद्र सिंह, गांव ताहरपुर

प्रदेश सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों के हित में काम किया है। किसानों से इससे खुशी की लहर है। गन्ना उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है।
- आत्मा राम, गांव नेकापुर

भाव बढ़ने से गन्ना उत्पादन बढ़ेगा। किसान पहले कम क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन करते थे। अब अधिक क्षेत्र में उत्पादन होगा। इससे गन्ना किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- रामकुमार वर्मा, गांव बाबर

प्रदेश सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाकर अच्छा काम किया है। किसान फिर से गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित होगा। उत्पादन में वृद्धि होने से किसानों का लाभ अधिक होगा।
- संजीव कुमार सिंह, गांव महमुदापुर

प्रदेश सरकार की ओर से गन्ने का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। इससे गन्ने का रकबा बढ़ने की संभावना है।
- जितेंद्र कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी

कांट के कुर्रिया कलां क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। संवाद

कांट के कुर्रिया कलां क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। संवाद

कांट के कुर्रिया कलां क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। संवाद

कांट के कुर्रिया कलां क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें