फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से गली में पड़ी है बीमार गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर में एक गाय आठ दिन से पड़ी तड़प रही है। सूचना के बाद भी पशु अस्पताल से डॉक्टर गाय का इलाज करने नहीं पहुंचे हैं, इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी की एक गली में आठ दिन से एक बीमार गाय पड़ी तड़प रही हैं। हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष कमल दीक्षित ने अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने कई बार पशु अस्पताल जाकर बीमार गाय का इलाज कराए जाने की मांग की लेकिन डॉक्टर, फार्मासिस्ट आदि गाय को देखने तक नहीं पहुंचे। गाय के जख्मों में कीड़े पड़ चुके हैं, जिससे गाय का हाल बेहाल है। गौरक्षा दल के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने भी गाय का इलाज कराए जाने की मांग की है। फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें बीमार गाय के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें