वार्षिक खेलकूद में सुबोध और सोनी चैंपियन घोषित
जलालाबाद। प्रेमकिशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। आल ओवर चैंपियन छात्र वर्ग में सुबोध और छात्रा वर्ग में सोनी यादव को घोषित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा टंडन ने ट्राफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सुबोध, शिवम व रविनेश, छात्रा वर्ग में ेसीमा, वैशाली व रूबी, चक्र प्रक्षेप में रविनेश, सुबोध व जुनैद और छात्रा वर्ग में वैष्णवी भारद्वाज, मोहिनी दीक्षित व पायल सिंह, छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में जुनैद खान, पवन दीक्षित व दुर्गेश और छात्रा वर्ग में सोनी यादव, पायल सिंह व शुचि क्रमश; पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमेशा सद्भावना से खेला जाना चाहिए। खेल में हार जीत का महत्व न होकर खिलाड़ी के प्रदर्शन का होता है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति लगन से सतत प्रयत्नशील रहता है तो उसे उसका सुखद परिणाम अवष्य मिलता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, अवधेश कुमार, अरविंद कुमार, कीर्ति आनंद, जयेंद्र कुमार समेत स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे।