फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधौली सीएचसी में डीएम को तीन डॉक्टर बिना सूचना मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में तीन डॉक्टर मिले गैरहाजिर
विज्ञापन


शाहजहांपुर/ सिंधौली। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को सिंधौली का दौरा कर ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां सामने आ गईं। अस्पताल के दो महिला समेत तीन डॉक्टर बिना सूचना ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर संबंधितों का वेतन काटकर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सरे मशीन नहीं होने पर वहां नियुक्त टेक्नीशियन का तबादला करने के निर्देश दिए।
डीएम,सीएमओ डॉ. आरपी रावत के साथ अस्पताल आकर सीधे पर्चा काउंटर पर पहुंचे। हाजिरी रजिस्टर चेक करने पर डॉ. अंजना त्रिवेदी, डॉ. सत्येंद्र वर्मा, डॉ. संध्या पाठक और प्रदीप यादव को अनुपस्थित पाया। पता चला कि डॉ. वर्मा के डेढ़ माह से गैरहाजिर हैं। डीएम ने सीएमओ को डॉ. सत्येंद्र के नाम कार्रवाई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। खास यह रहा कि डीएम की चेतावनी के बाद आयुष डॉक्टर. संध्या ने अपराह्न तीन बजे ड्यूटी ज्वॉइन कर ली। उन्होंने मीजल्स रुबेला सुपरवाइजरों का परफार्मेंस जांचा और प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएस वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
वीडियो कॉलिंग कर चेक की डॉक्टर की लोकेशन
निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर नियुक्त डॉ. अब्दुल हफीज के फील्ड में होने की बात बताए जाने पर डीएम ने कहा कि उनसे वीडीओ कॉल करवाइए। वीडीओ कॉल कर डीएम ने संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

----------------------
आठ साल से ब्लॉक कार्यालय झांकने नहीं गए अधिकारी
ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न पटलों के निरीक्षण से डीएम त्रिपाठी को पता चला कि वहां वर्ष 2010 से किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण के बहाने झांकने तक की जरूरत नहीं समझी क्योंकि तब से कोई आख्या दर्ज नहीं हुई है। डीएम ने डीडीओ विनोद राम त्रिपाठी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने चतुर्थ वित्त आयोग मद में प्राप्त 85 लाख रुपये संबंधित कार्यों पर व्यय नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कार्रवाई की चेतावनी दी। वॉल पेंटिंग ठीक नहीं पाए जाने सहित अन्य कई खामियों पर जवाबदेही के लिए मनरेगा एपीओ को नोटिस देने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें