फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल, 45 मिनट खड़ी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर-धनबाद के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस के यात्रियों को बुधवार को परेशानी उठानी पड़ी। एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से यह रोजा जंक्शन पर करीब 45 मिनट खड़ी रही। इंजन बदलने के बाद किसान एक्सप्रेस को लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस बरेली से शाहजहांपुर की ओर आ रही थी। रास्ते में ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल हो गई। लोको पायलट ने इस बारे में कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल से ट्रेन को रोजा जंक्शन तक ले जाने का निर्देश मिला। ट्रेन दोपहर करीब 1:05 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन को स्टॉप देने के बाद इंजन बदला गया। करीब 45 मिनट के बाद 1:50 बजे ट्रेन को यहां से लखनऊ की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें