राजनीतिक मतभेद भुलाकर सभी ने व्यक्त किया शोक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/तिलहर/कलान। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह के निधन की खबर से लोग स्तब्ध रह गए। उनके निधन पर देर शाम तक जिले में शोक सभाएं होती रहीं।
यूपीए सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह उनके परिवार के बेहद करीब थे और हर क्षेत्र में उनका सम्मान था। कांग्रेस की शोक सभा में जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, विनीत मिश्र आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सबके चहेते कोविद मूलत: समाजवादी विचारधारा के पोषक थे और उनके चले जाने से पार्टी को हुए नुकसान की जल्द भरपाई नहीं होगी। भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य सुचित सेठ ने कहा कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
तिलहर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री राहुल देव सागर, मेडिकल एसोसिएशन के अरुण कुमार रस्तोगी, मदन भैया, पूर्व चेयरमैन इमरान खान, सपा नेता पीर मोहम्मद अंसारी, व्यापारी विजय अग्रवाल सहित तमाम व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कलान में व्यापारी नेता बीके गुप्ता के आवास पर शोक सभा में उपस्थित व्यक्तियों ने जनपद शाहजहांपुर में कोविद कुमार सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रिंसिपल मुकेश यादव, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. मोहित मिश्रा, गोल्डी गुप्ता, सेवाराम आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।