फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस केंद्रों पर 25 से होगी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस केंद्रों पर 25 से होगी डीएलएड परीक्षा
विज्ञापन

शाहजहांपुर। एनआईओएस से संचालित डीएलएड प्रशिक्षण के द्वितीय सेमेस्टर के विभिन्न कोड तथा प्रथम सेमेस्टर में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की परीक्षा 25 से 29 सितंबर तक दस कॉलेजों में होगी।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व अंबरीष श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी केंद्राध्यक्षों की है, इसलिए इस ओर पूरा ध्यान दिया जाए। कोई भी परीक्षार्थी कैलकुलेटर, मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रखे जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित केंद्राध्यक्ष के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डायट प्राचार्य चंद्रपाल ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। बैठक में डीआईओएस शैफाली प्रताप, बीएसए आदि मौजूद रहे। अधिक जानकारी के लिए संबंधित छात्र डायट कार्यालय से संपर्क कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें