फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने खतरे में डाली सैकड़ों परिवारों की जान

Thu, 29 Mar 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी की वजह से लोधीपुर नई बस्ती मोहल्ले में रहले वाले सैकड़ों परिवारों की जान जोखिम में है। मोहल्ले में पड़ी बिजली लाइनों की स्थिति काफी बदतर है। ये जर्जर लाइनें कहीं जमीन पर पड़ी हैं तो कहीं मकानों के छज्जों से सहारा देकर गुजारा गया है। ऐसे में अक्सर यहां फाल्ट भी होते रहते हैं। स्थिति यह है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा। यह स्थिति तब है जब लाइनों को बदलने और व्यवस्थित करने पर काफी रुपये खर्च किये जा रहे हैं। बिजली विभाग की कारगुजारियां किसी से छिपी नहीं हैं। इसकी बानगी लोधीपुर समेत शहर के कई इलाकों में देखने को मिल रही है। पिछले दिनों रोजा के गांव अटसलिया में झूलते हुए तारों की चपेट में आने से मैजिक वाहनों से भरे कैंटर में आग लग चुकी है। इसमें करीब 50 लाख रुपये की क्षति हुई थी। जिले के विभिन्न इलाकों में जर्जर लाइनों की वजह से फसलों में आग लगने की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग घनी आबादी वाले इलाकों में जर्जर लाइनों को लेकर गंभीर नहीं है। लोधीपुर नई बस्ती में सैकड़ों परिवारों की जान जोखिम में है। पूरी बस्ती में बिजली के जर्जर तार काफी नीचे तक झूल रहे हैं। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर तो यह लाइनें जमीन पर पड़ी हुई हैं। कुछ जगहों पर जुगाड़ कर निजी भवनों के झज्जों से लाइनों को सहारा देकर गुजारा गया है। जर्जर बिजली की लाइनों में फाल्ट आम बात हो गई है। पास में ही तालाब होने की वजह से खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने यहां लाइनों को व्यवस्थित करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन


बच्चों को घरों से नहीं निकलने देने लोग
लोधीपुर नई बस्ती में जर्जर बिजली लाइनों की वजह से मोहल्ले के लोगों में खौफ है। घनी आबादी के इस इलाके में छोटे बच्चों को घरों में ही कैद रहना होता है। बिजली लाइनों की वजह से यहां के लोग बच्चों को घरो से नहीं निकलने देते। बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। कई मकानों में तो करंट आने लगता है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज करते आ रहे हैं। हालात यह हैं कि यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

लोधीपुर सहित अन्य इलाकों में यदि जमीन पर तार लटक रहे हैं तो गंभीर बात है वह इसकी जांच कराकर संबंधित अधिकारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देेंगे। यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें