फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर्स इलेवन ने पालिका इलेवन टीम को छह रनों से हराया
विज्ञापन

तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर पालिका हॉकी ग्राउंड पर शनिवार को डॉक्टर इलेवन और नगर पालिका इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सुपर ओवर में डॉक्टर्स की टीम ने नगर पालिका टीम को छह रनों से पराजित करके शील्ड पर कब्जा कर लिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उमेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम ने टॉस जीतकर नगरपालिका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नगरपालिका इलेवन की टीम ने बारिश खान के शानदार 59 रनों की बदौलत 20 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डॉक्टर इलेवन की टीम भी 20 ओवर में 114 रन बना सकी। मैच बराबर पर ड्रा होने पर दोनों पक्षों की ओर से सुपर ओवर खेलने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने डॉक्टर इलेविन की तरफ से अभिषेक जौहरी व कमलजीत उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए आठ रन बनाएं। इसके बाद नगर पालिका इलेवन की ओर से बल्लेबाज तारिक और यासीर सिर्फ दो ही रन बना सके। इस तरह रोमांचक मुकाबले में डॉक्टर्स इलेवन को छह रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉक्टर्स इलेवन की तरफ से 49 रन की शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक जौहरी को दिया गया। वहीं नगरपालिका इलेवन की तरफ से शानदार 59 रन बनाने वाले बारिश खान की भी सराहना की गई। मैच समापन पर डॉक्टर इलेवन के कप्तान सीएचसी तिलहर प्रभारी डॉ उमेंद्र सिंह राठौर को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन इमरान खान, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, उर्मेंद्र राठौर, ठेकेदार सुनील शर्मा, संजीव गुप्ता सहित क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें