फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली कर लोकतंत्र में चुनाव की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

देवी प्रसाद इंटर कॉलेज से निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य ललित मोहन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रीड़ा प्रभारी कैप्टन राम कुमार तथा नवाब अली अंसारी के नेतृत्व में रैली बेरी चौकी, पुराना जिला अस्पताल, अंटा चौराहा, अंजान चौकी, मालखाना मोड़ होते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई। रैली को सफल बनाने में एसएम त्रिपाठी, एसएस लाल मिश्र, गौरव पांडेय, सुधा अग्रवाल, साधना चतुर्वेदी, अवधेश सिंह अरुण, हृदयेश सक्सेना, ओम प्रकाश सुमन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

इसी तरह एबी रिच इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य मिहिर फिलिप्स ने झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। देश की धरती करे पुकार-मतदाता हो जा तैयार, पहले मतदान-फिर जलपान आदि नारे लगाते छात्र क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्कूल लौटे। रैली में स्कूल स्टाफ का योगदान रहा। उधर, सुमन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। इससे पूर्व बच्चों के बीच स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोेजन किया गया। प्रधानाचार्य पूजा दिनकर ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में आर्या, साक्षी, राघव, अभिषेक, आराध्या, सिद्धार्थ, कृष, प्रसून आदि बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में पूनम मिश्रा, प्रतिभा सक्सेना, आरती दिवाकर, सुम्मी सक्सेना, अंजली कश्यप, तरन्नुम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें