फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मदनापुर। थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में ब्याही 25 वर्षीय अनुपम शनिवार शाम संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। जिला अस्पताल में देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी विपिन पुत्र सत्यपाल ने बताया कि उसकी बहन अनुपम की शादी चार वर्ष पहले थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी मुनेंद्र सिंह के बेटे दीपू सिंह उर्फ वीरेंद्र के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत अनुसार बहन को दान-दहेज देकर विदा किया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और आए दिन नकदी व सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसकी बहन को एक बेटा भी हुआ जो अब दो वर्ष का है। इसके बाद भी ससुराली दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित करते रहे। आरोप लगाया कि शनिवार शाम को ससुरालियों ने उसकी बहन को जला दिया। उसे पड़ोसियों के जरिए सूचना मिली तो वह यहां जिला अस्पताल आया लेकिन यहा उसकी बहन मृत अवस्था में मिली। मायके वालों के आने पर ससुराल के लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि मृतका के परिवार वाले दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं, अभी लिखित तौर पर तहरीर उन्हें नहीं मिली है, यदि तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें