फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लायंस क्लब एक्जिक्यूटिव की बैठक में सर्वसम्मति से अशोक सिंह को अध्यक्ष और राहुल गुप्ता को सचिव चुना गया। सौरभ अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

एक होटल में हुई बैठक में नवीन सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारियों ने समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करने वाले सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक सिंह ने आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से सहयोग मांगा। सचिव राहुल गुप्ता ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रमोद खन्ना, अशोक अग्रवाल (मोती), अशोक अग्रवाल (बजाज), डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. रेशू अग्रवाल, चंद्रेश आनंद, जावेद अनवर, रोहित गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राकेश वर्मा, सुशील गुप्ता, सुशील गोयल, गौरव रस्तोगी, संदीप गुप्ता, निखिल गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें