शाहजहांपुर। प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाई फेडरेशन (एआईडीएफ) के आह्वान पर ओसीएफ कर्मचारियों ने रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। रैली में कर्मचारी नॉन कोर को कोर में बदलने के नारे लगा रहे थे।
शुक्रवार को ओसीएफ कर्मचारी नेता नीरज दीक्षित की अगुुवाई में फैक्ट्री इस्टेट मंदिर से फैक्ट्री गेट तक लाल झंडे बैनर के साथ रक्षामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। कर्मचारी आयुध निर्माणियों के रक्षा उत्पादों को प्राइवेट सेक्टर में देने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान यूनियन के सचिव माजिद रफीक, इंटक सचिव इकरार हुसैन, मजदूर संघ के नरेश कुमार राठौर, समीउद्दीन, आजाद अली, जय सिंह, सलीम, मोहम्मद यूनुस, रामोहन आदि मौजूद रहे।