फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 190 दिव्यांग बच्चों को जल्द मिलेंगे 213 सहायक उपकरण

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ​दिव्यांग बच्चों का परीक्षण करते डॉ. तुषार वर्मा।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समग्र समेकित शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 190 बच्चों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सभी बच्चों का कानपुर से आए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड के विशेषज्ञ डॉ. तुषार वर्मा की टीम ने परीक्षण कर उन्हें 213 कृत्रिम उपकरण वितरित करने के लिए चिह्नित किया।
इन सभी को निर्धारित तिथियों पर बाद में ट्राईसिकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, बैसाखी, ब्रेल किट, रोलेटर, सीपी चेयर, हियरिंग मशीन आदि उपकरण दिए जाएंगे। व्यवस्था में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रभारी सोहन शुक्ल, असीम प्रकाश सक्सेना, प्रधानाध्यापक संजीव सक्सेना, विशेषज्ञ शिक्षक राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें