फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 19 मिलीमीटर हुई बारिश, फिर से बन रहे आसार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तेज बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई। बारिश होने के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। साढ़े सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। साढ़े आठ बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश दस बजे तक तेज हुई और फिर दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 19 मिलीमीटर बारिश हुई।
अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब सामान्य है। उत्तरी हवा चल रही और बादल छाए हुए हैं। इससे अगले 24 घंटे में हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


धान की खेती के लिए फायदेमंद, पालेज की फसलों को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान, गन्ना, मूंग, उर्द, मक्का की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। तोरई, लौकी, कद्दू और खीरा के लिए अधिक बारिश नुकसानदायक है। खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें