फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो पुलिस कर्मियों समेत 188 बिना टिकट पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ बुधवार को किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच दो पुलिस कर्मियाें समेत 188 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे 74240 रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा की देखरेख व सीएमआई एसके ठाकुर एवं सीआईटी नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में बरेली, हरदोई, बालामऊ व शाहजहांपुर के चेकिंग स्टाफ ने अप और डाउन लाइन की ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के टिकट चेक किए। इसमें दो पुलिस कर्मियों समेत 96 बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।
अनियमित 82 यात्रियों से 9540 किराया व 20500 जुर्माना लिया गया। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में गंदगी करने व सिगरेट, बीड़ी पीने पर 10 यात्रियों से 1750 रुपये जुर्माना लिया गया। शाम तक चले अभियान में 188 यात्रियों से 74290 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम में वीरेंद्र मौर्य, अजय प्रताप, प्रदीप कश्यप, रोशन जायसवाल, सुनील मिश्रा, अजीत, राजीव लोचन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें