रोजा (शाहजहांपुर)। मालगाड़ी का इंजन फेल होने की वजह से रविवार को अप जननायक एक्सप्रेस रसोइया स्टेशन के पास करीब दो घंटा तक खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाने के बाद मालगाड़ी हटाने के बाद लाइन क्लीयर हो सकी। जननायक एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से शाहजहांपुर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कलेक्टरगंज में रोकी गई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
रोजा (शाहजहांपुर)। इंटरलॉकिंग के काम की वजह से डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रविवार को कलेक्टरगंज स्टेशन पर करीब एक घंटे रोका गया। इसके पीछे आ रहीं ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। ट्रेन दो घंटे की देरी से शाहजहांपुर पहुंची। यात्रियों को यहां इंतजार करना पड़ा।