फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। बजाज चीनी मिल गेट के पास चल रहा भाकियू का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

गत वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता 27 जनवरी से चीनी मिल गेट के पास धरने पर बैठे थे। 30 जनवरी को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की थी लेकिन सहमति न बन पाने के कारण धरना प्रदर्शन जारी रहा था। किसानों ने नौ फरवरी को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर शुक्रवार को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और वार्ता की।
विज्ञापन

एसडीएम ने जीएम केन हितेंद्र सिंह को मौके पर बुलाकर भाकियू के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि से वार्ता कराई। जीएम ने कहा कि 15 फरवरी तक गत वर्ष खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस वर्ष खरीदे गए गन्ने का भी भुगतान शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनदीप सिंह, अनिल यादव, सोबरन सिंह चौहान, राजीव गंगवार, कुलदीप सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें