फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-प्रयाग शाहजहांपुर, गोरखपुर पैसेंजर रोजा से वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ रोजा। लखनऊ-दिल्ली मेन अप लाइन पर शनिवार को पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनों की रफ्तार पर थम सी गई। बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को शाहजहांपुर और गोरखपुर पैसेंजर को रोजा से वापस कर दिया गया। जनसेवा एक्सप्रेस बनतारा और त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब दो घंटे रोजा जंक्शन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेगा ब्लॉक से अप लाइन की एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई। यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। रोजा और शाहजहांपुर स्टेशन पर टिकट वापस करने को लेकर यात्रियों की बुकिंग विंडो पर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रेल ट्रैक मरम्मत के लिए शनिवार को रेल पथ विभाग ने शाहजहांपुर से मुरादाबाद के कटघर के बीच पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। 11:45 से शाम पांच बजे तक ब्लॉक के दौरान कई स्थानों पर ट्रैक मरम्मत किया गया। पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान दौरान यात्री परेशान रहे। 14235/14236 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को शाहजहांपुर पहुंचने पर रद्द कर यहीं से वापस कर दिया गया। वहीं 55045/55046 गोरखपुर पैसेंजर को रोजा में निरस्त करने के बाद वापस कर दिया गया। अप 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन से पांच बजे तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। अप 15209 जनसेवा एक्सप्रेस को बनतारा स्टेशन पर रोक दिया गया। अप 13151 सियालदाह एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस को भी जगह-जगह रोकना पड़ा। अप लाइन पर एक सप्ताह में लगातार दूसरे मेगा ब्लॉक से ज्यादातर ट्रेनें का टाइम टेबल पटरी से उतर गया है। 14017 सद्भावना एक्सप्रेस 17 घंटे, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 14 घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस आठ, 14116 हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस छह, 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस करीब साढ़े पांच घंटे देरी से रहीं। 13119 सियालदह एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों घंटों देरी से चल रही हैं।
 
एक सप्ताह में अप पर दो, डाउन लाइन पर तीन मेगा ब्लॉक
शाहजहांपुर। रेल ट्रैक पर बार-बार होने वाले मेगा ब्लॉक यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन रहे हैं। तय समय में सफर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। एक सप्ताह में अप लाइन पर दो और डाउन पर एक मेगा ब्लॉक ने ज्यादातर ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा दिया है। इसी सप्ताह 18 नवंबर को डाउन लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। 19 नवंबर को अप लाइन पर लखनऊ से मुरादाबाद के बीच पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। शनिवार को अप लाइन पर लगातार दूसरा मेगा ब्लॉक रहा। इससे ट्रेनों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें