फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा रेट पर खाद दिए जाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद का ज्यादा रेट लेने पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

0 एडीसीओ ने की इफको केंद्र की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने मंगलवार को गांव मैनिया के इफको खाद बिक्री केंद्र पर पहुंचकर खाद के ज्यादा रेट में बेचे जाने की शिकायत की जांच की। मंगलवार को जांच के दौरान किसानों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मैनिया और आसपास के कई किसानों ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि इफको केंद्र पर डीएपी खाद बोरी पर छपे मूल्य से ज्यादा दरों पर बेची जा रही है। विरोध करने पर उन लोगों को खाद नहीं दी जाती और धमकी दी जाती है। इससे किसान बेहद परेशान हैं। मामले की जांच एडीसीओ रामकेवल वर्मा को सौंपी गई थी। मंगलवार को एडीसीओ जांच करने पहुंचे। जानकारी मिलने पर कई किसान मौके पर पहुंचे और खाद 1250 के स्थान पर 1390 रुपये में दिए जाने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

जांच के दौरान ही एक किसान ने कह दिया कि खाद ज्यादा रेट पर बेचे जाने का आरोप झूठा है, उसे 1250 रुपये मूल्य की बोरी मात्र एक हजार रुपये में ही दी गई है। इससे किसान और ज्यादा भड़क गए। किसानों ने कहा कि 1250 रुपये की बोरी एक हजार में कैसे बिक सकती है। ऐसा तभी हो सकता है जब खाद नकली हो। किसानों ने कहा कि यह जांच को प्रभावित किए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

एडीसीओ ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत के बाद वह जांच करने आए थे। कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। जांच के दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, प्रीतम सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें