फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध मेें प्रदर्शन
विज्ञापन

लोगों ने निकाला जुलूस, खाली सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे
फोटो 02 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। डीजल, पेट्रोल के साथ रसोई गैस की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज और अपना दल महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने रसोई गैस का खाली सिलेंडर एक ठेले पर रखकर जुलूस निकाला। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट मेें जमकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन देकर पेट्रो उत्पादों के दामों में कटौती करने को ठोस प्रयास किए जाने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने खाली सिलिंडर से तिरंगा बांधा और गले में तोरई की माला डालकर ठेले पर बैठ गए। जीआईसी ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। तब तक सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार में भ्रमण के लिए निकल चुके थे। ज्ञापन लेने को देर तक कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने वहीं पर सभा शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव गुप्ता ने कहा कि डीजल-पेट्रोल महंगा होने से आम आदमी पहले से परेशान है। अब रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार गैस सब्सिडी सीधे बैंक खातों में भेजने के नाम पर उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी के साथ अरबों का घोटाला कर रही है। अपना दल महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता बाजपेयी ने कहा कि पेट्रोलियम के दामों में कमी नहीं की गई तो लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। प्रदर्शन में संगठन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, संतोष शुक्ला, सीताराम, नीरज भोजवाल, अतर सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें