फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, दंपति समेत दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30,घायल दीपिका
विज्ञापन

फोटो-31,घायल सुनील
फोटो-32,घायल शिवम व शिवा
फोटो-33,घायल रामनरेश गौतम
फोटो-34, घटनास्थल पर पड़ी बस

तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, दंपति समेत दस घायल
बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर सेंठा गांव के पास सुबह हुआ हादसा
मथुरा, वृंदावन से लौट रहे थे सभी, बस में सवार थे 25 मुसाफिर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर कलान क्षेत्र के गांव सेंठा के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। इसमें दंपति समेत दस यात्री यात्री घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। बस में करीब 25 लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चालक को नींद आने से होना बताया जा रहा है।
कलान क्षेत्र के गांव धर्मपुर सतरा निवासी रमेश बाबू अपनी पत्नी कुसुम मौर्या व अन्य रिश्तेदारों को लेकर टूरिस्ट बस से एक सितंबर को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव आदि तीर्थ यात्रा को निकले थे। इन सभी स्थानों पर घूमने के बाद सभी लोग मथुरा से मंगलवार रात दस बजे चल दिए। बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे बस कलान से कुछ पहले गांव सेंठापुर के पास पहुंची तभी बस चला रहा बदायूं के थाना उसावां के गांव मरौरी निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार को नींद आ गई। इतने में ही बस सड़क किनारे खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने मामले की जानकारी कलान थानाध्यक्ष संजय कुमार को दी। वह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुसुम मौर्या, लालबहादुर, रामशरीक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
हादसे में यह लोग हुए घायल
घायलों में कलान के धर्मपुर सतरा निवासी 35 वर्षीय रमेश बाबू और उसकी पत्नी कुसुम मौर्या व आजमगढ़ के थाना महाराजगंज के गांव रूपैनपुर निवासी 25 वर्षीय दीपिका पत्नी रामायण मौर्या व उनके बेटे नौ वर्षीय शिवम, पांच वर्षीय शिवा, दीपिका के पिता थाना महाराजगंज के गांव करमहा ढींगुरपुर निवासी 75 वर्षीय रामनरेश मौर्या, गोरखपुर के सोहराबाग निवासी 80 वर्षीय रामशरीक मौर्या, बदायूं के थाना उसावां के गांव मरौरी निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार, मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भरतपुर पैनाली निवासी 32 वर्षीय लालबहादुर और उनकी मां 55 वर्षीय मीरा पत्नी श्याम सिंह शामिल हैं।
00
बस के चालक को नींद आ गई। इस वजह से बस खाई में गिर गई। इसमें करीब दस लोग चुटहिल हुए हैं, उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
संजय कुमार, एसओ कलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें