बारिश से दर्जनों कच्चे मकान धराशायी,बेघर हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश से कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों कच्चे मकानों में जलभराव हो जाने से ढह गये। जिससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
कस्बे में थाने के सामने अजय प्रताप वर्मा के घर में पानी भर जाने से दीवार ढह गई। मोहनलाल, सोहनलाल, बृजलाल पाठक, ओमकार तथा प्रतीक गुप्ता के घर में भी बरसाती पानी घुस गया है। सिंगहा युसूफपुर ग्राम पंचायत के प्रधान कृष्णकांत दीक्षित ने बताया कि गांव के जयप्रकाश, सच्चिदानंद, अवधेश, वर्मादीन, राजपाल, रामलड़ैते, प्रकाश व महेश के कच्चे मकान शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में ढह गये हैं।
मझारा बढऊ ग्राम पंचायत के प्रधान मुनीश दीक्षित ने बताया कि गांव के अजय कुमार, तेजपाल, श्यामा, राजेश्वरी ,रहीश खां, रानीदेवी, धर्मपाल, वीरपाल, दिलवरी, महेश ,धनदेवी, पप्पू, संयासी, कृष्णपाल, जयपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, हेमा, शकुन्तला, धनपाल, राजरानी, गंगा, नन्हीं देवी, मायाराम, अनीता, सुआलाल, सुन्दरी तथा ग्राम पंचायत अस्तोली के राजेंद्र, सफी अहमद तथा महरम के कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। कई परिवार स्कूल, पंचायत घर और संपन्न लोगों की चौपालों में शरण लिए हुए हैं।
----------------------