फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गिर गए मकान, पन्नी में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में गिरे घर, पॉलिथीन बना आशियाना
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन होने के बाद भी नहीं मिले आवास
पीड़ित परिवार ने डीएम को पत्र देकर आवास मुहैया कराए जाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ब्लॉक सिंधौली के गांव कोरोकुइयां में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके कच्चे मकान बरसात में गिर गए हैं। अब ये लोग खुले आसमान में पॉलिथीन का छाजन बनाकर रहने को मजबूर हैं। आरोप है कि इन लोगों को शासन और प्रशासन के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण आवास नहीं मुहैया हो पाए। पीड़ित परिवार ने डीएम को पत्र देकर आवास मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी इलियास, वकील, शकील, इस्लाम, जाइम, इश्तियाक, तौफीक, शाकिर, शकील समेत 19 लोगों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि हम लोगों के झोपड़ीनुमा कच्चे मकान होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम एक फरवरी को शामिल कर लिए गए और आश्वस्त किया गया कि शासन से लक्ष्य प्राप्त होने पर आवास मुहैया करा दिए जाएंगे लेकिन आवास नहीं मिले। बरसात से पहले जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करके बताया भी गया कि बरसात के दौरान उनके मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं लेकिन इसके बाद भी आवास उपलब्ध नहीं कराए गए। अब बरसात में उनके मकान गिर गए हैं। रहने के लिए केवल पॉलिथीन का सहारा ही बचा है। ग्रामीणों ने डीएम से आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें