फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सराफा व्यापारी की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-42,सराफा व्यापारी दिनेश गुप्ता का फ ाइल फ ोटो
विज्ञापन

फोटो-43, सराफा व्यापारी के शव पर रोते बिलखते परिजन

हादसे में सराफा व्यापारी की मौत, बेटी घायल
बेटी को दवा दिलाकर शहर से बाइक से लौट रहे थे दिनेश
जंगली सुअर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नगर के सराफा व्यापारी की बाइक हाईवे पर जंगली सुअर को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। इससे उनकी मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह शहर से बेटी को दवा दिलवाकर लौट रहे थे।
नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी सराफा व्यापारी 54 वर्षीय दिनेश कुमार गुप्ता अपनी 23 वर्षीय बेटी शुचि गुप्ता को दवा दिलाने बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वाइक से शाहजहांपुर गए थे। वह बेटी को दवा दिलाकर दोपहर लगभग डेढ़ बजे तिलहर लौट रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे पर सनइंस्टीट्यूट के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक के सामने जंगली सुअर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इससे दिनेश व शुचि दोनों उछलकर दूर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान उधर से गुजरे शिक्षक वीपी सिंह ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया और बेटी शुचि को बरेली रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही भाई प्रमोद गुप्ता, सुदेश गुप्ता व अन्य परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

दिनेश गुप्ता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया । वहीं नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव तिलहर पहुंचते ही लोगों की भारी भीड़ उनके आवास पर उमड़ पड़ी। मृत व्यापारी अपने पीछे पत्नी शोभा गुप्ता, बड़े पुत्र शिवम, बेटी शिवा व शुचि और छोटे पुत्र मनु को छोड़ गए है।
विज्ञापन

--------
इस तरह पहुंची घर पर खबर
मौके पर पहुंचे राहगीर शिक्षक वीपी सिंह ने दोनों घायलों के फोटो और दिनेश का आधारकार्ड फेसबुक पर वायरल कर दिया। कुछ ही देर बाद इसकी जानकारी तिलहर में परिजनों तक पहुंच गई और वह लोग जब तक अस्पताल पहुंचे दिनेश को मृत घोषित किया जा चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें