फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से झूठ बोलने पर सेंटर प्रभारी को कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31
विज्ञापन


झूठ बोलने पर सेंटर प्रभारी को लगी फटकार
सेंटर प्रभारी ने बताई नमी, चेक कराने पर मिला सूखा गेहूं
डीएम ने तत्काल तुलवाया गेहूं, 24 घंटे में भुगातन के निर्देश
खाद्य रसद विभाग के सेंटर पर मिला बिना प्रमाणित रजिस्टर

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
गेहूं में नमी बताकर तौल न करने पर डीएम ने अपने सामने ही गेहूं को चेक कराया तो नमी नहीं पाई गई। इस पर डीएम ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने पुवायां मंडी समिति परिसर में लगे गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कर्मचारी कल्याण निगम के सेंटर पर गेहूं के ढेर लगे मिले, लेकिन तौल बंद थी। अभिलेख चेक करने पर पता चला कि सेंटर पर अभी तक गेहूं खरीदा ही नहीं गया है। केंद्र प्रभारी अमर प्रताप ने डीएम को बताया कि नमी के कारण गेहूं का ढेर लगवा दिया गया है। नमी चेक कराई तो गेहूं सूखा मिला। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि किसानों का गेहूं तत्काल तौलवा कर 24 घंटे में भुगतान भी किया जाए। चेतावनी दी कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की शिकायत पर अब सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य और रसद विभाग के सेंटर पर बिना प्रमाणित रजिस्टर मिलने पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि ऑफलाइन रजिस्टर हर हाल में प्रमाणित होना चाहिए। इस रजिस्टर पर किसानों से खरीद का विवरण दर्ज होना चाहिए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि केंद्र प्रभारी को नोटिस दिया जाए कि केंद्र पर ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि फर्जी तरीके से गेहूं खरीद दिखाई जा सके। डीएम ने मंडी में मौजूद किसानों से कहा कि खरीद में कोई समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें