फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह ने एक एकड़ में पैदा किया 1144 क्विंटल गन्ना

Thu, 29 Mar 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
gurpreet singh
विज्ञापन

खुटार के गांव हंसपुर निवासी किसान गुरप्रीत सिंह ने एक एकड़ में 1144 क्विंटल और एक हेक्टेयर में 2860 क्विंटल गन्ना पैदा करने का रिकार्ड बनाया है।

विज्ञापन

खुटार के हंसपुर क्षेत्र का गन्ना बजाज चीनी मिल गोला को सप्लाई होता है। हंसपुर के किसान गुरप्रीत सिंह प्रगतिशील किसान हैं। उनका कहना है कि जब जोतों का आकार लगातार घट रहा हो तो किसान को खेत से फसलों का ज्यादा उत्पादन लेना ही पड़ेगा। इसी सोच के तहत उन्होंने 15 एकड़ गन्ना की खेती की। गत वर्ष यूपी में गन्ने का प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक उत्पादन का रिकार्ड प्रति हेक्टेयर 2650 क्विंटल का था। गुरप्रीत सिंह ने प्रति हेक्टेयर 2860 क्विंटल गन्ने का उत्पादन कर यह रिकार्ड तोड़ दिया है। सामान्यत: गन्ने का औसत उत्पादन प्रति एकड़ सात से आठ सौ क्विंटल ही हो पाता है, जबकि गुरप्रीत ने प्रति एकड़ 1144 क्विंटल गन्ना पैदा किया है। 26 मार्च को गोला के जमुनाबाद गन्ना शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में गुरप्रीत को सर्वाधिक उपज लेने के लिए एसडीएम पल्लवी मिश्रा ने सम्मानित किया। इस मौके पर गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के डॉयरेक्टर डॉ. बीएल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने किसानों को सुझाव दिया कि गन्ना बुवाई के समय बीज को ज्यादा लंबा न काटकर केवल एक आंख का टुकड़ा काटकर बोना चाहिए। गन्ने में कैल्शियम, बोरान और पोटाश का आवश्यकतानुसार प्रयोग करना चाहिए जो ज्यादातर किसान नहीं करते हैं। गुरप्रीत का कहना है कि गन्ने की बिक्री और भुगातन में समस्या है। खुटार क्षेत्र में एक और चीनी मिल लगने से समस्या का निदान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें