शाहजहांपुर। केंद्रीय विद्यालय-एक में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमला प्रसाद ने शांति के प्रतीक कबूतर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया।
विद्यालय के र्स्पोटस कैप्टन ने मशाल के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज किया। इसके बाद अंडर 14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में उत्कर्ष राज, हर्षित और शशांक चौधरी, बालिका वर्ग में सोनिया भंडारी, दीर्घा और अनन्या, अंडर 17 बालक वर्ग दौड़ में नितिन गौरव, कमलदीप यादव और जितिन यादव, अंडर 19 हाई जंप बालक वर्ग मृत्युंजय दीक्षित, मिर्जा सहजान वेग और रवी रंजन, अंडर 19 लांग जंप बालिका वर्ग में सुरभि, गुलफ्शा और अवंतिका गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पर रही। विजेता खिलाड़ियों को कार्यवाहक प्रधानाचार्य कामता प्रसाद ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर मिलन त्रिपाठी, कमल अख्तर खान, राजीव पांडे, एसके श्रीवास्तव, एचसी श्रीवास्तव, अनिल सिंह, ज्योति, पारुल, पूजा, मुंशीराम, केएच द्विवेदी, पवन तिवारी, आरडी सिंह आदि मौजूद रहे।