फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार से आत्मनिर्भर होगीं महिलाएं- अल्पना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र की परामर्शदाता अल्पना रायजादा ने कहा कि जब महिलाएं रोजगार की ओर उन्मुख होगीं, तभी घर में खुशहाली आएगी। वह सर्वोदय आश्रम की ओर से गांव सरही स्थित स्कूल में सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के बीच बोल रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होकर समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। राष्ट्रीय युवा विकास शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह ने बालिकाओं को बचत के लाभों पर चर्चा की। शिक्षक राजीव कुमार ने महिलाओं से शिक्षा की मुख्य धारा में जुड़ने की बात कहते हुए कहा कि शिक्षा के बिना विकास अधूरा है। शिक्षित व्यक्ति ही अपना और समाज का उद्धार कर सकता है। बीमा अभिकर्ता महेंद्र कुमार ने बीमा के उद्देश्यों के बारे में बताया। अनुदेशिका शीला देवी ने अतिथियों का स्वागत किया। युवा संस्थान के सचिव कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार ने किया और अंत में संध्या सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें