फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में दैवी संपद और मंगलसेन कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता मेजबान दैवी संपद इंटर कॉलेज ने जीत ली। उसने अपने मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में जनता इंटर कॉलेज को 36-10 के भारी अंतर से हराया। वहीं, सब जूनियर वर्ग में मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज विजेता बना। इस वर्ग में जनता कॉलेज उपविजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में दैवी संपद कॉलेज, जनता कॉलेज, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेेज, पंचायतराज इंटर कॉलेज, मंगलसेन कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। रेफरी की भूमिका मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन राम कुमार, कैप्टन जेपी सिंह, पच्चा लाल, राम निरंजन वर्मा, वेद प्रकाश, योगेंद्र सिंह, अमर सिंह, अनुज शुक्ला, विवेक यादव, विकास चौरसिया, उमाकांत तिवारी आदि ने निभाई। समापन पर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद टीम का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें