फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण नहीं हटाने पर भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में अतिक्रमण से संकुचित होती सड़कों पर आए दिन जाम लगने और गंदगी के निस्तारण पर कोेई ध्यान नहीं दिए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। वे सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होेंने कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके साथ ही छात्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को देकर समस्याओें का जल्द निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां ने कहा कि शहर में अतिक्रमण की चपेट में है। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर नालों पर अवैध दुकानें बना लिए जाने से यातायात बाधित हो रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुन्नूगंज फाटक से बिसरात जाने वाले रोड के किनारे नाला की गंदगी के कारण कोई भी व्यक्ति मुंह ढके बगैर निकल नहीं सकता। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के घर के पास नाला पाटकर अवैध दुकानें बनाई गई हैं। इस बारे में उन्हें और नगरपालिका परिषद के चेयरमैन को कई बार अवगत कराने पर भी कुछ नहीं हुआ। अतिक्रमण हटाने के नाम पर हर बार कमजोर तबके के लोगों को परेशान किया जाता है और दो दिन बाद सारी कार्यवाही ठप पड़ जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शहर में जाम स्थल चिन्हित कराकर वहां सख्ती से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने, जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को चलाए गए अभियान की जांच करके खराब सड़कोें की मरम्मत कराने, जर्जर हो चुके पुवायां-बंडा मार्ग को सुधारे जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव, हसीन बासित, अख्तर रजा, विनय कुमार शर्मा, मो. गुलफाम, मो. सुलेमान, मो. फहीम, गौरव गुप्ता, मो. साहिल, तैय्यब रजा, याहिया, आमिर मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें