फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 लोगों ने कराई फेफड़ों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की सहयोग इकाई ने फेफड़ों की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने फेफड़ों की जांच कराकर लाभ उठाया। कच्चा कटरा स्थित एक क्लीनिक पर लगाए गए कैंप में डॉ. राकेश मेहरोत्रा ने लगभग 58 मरीजों का पीएफटी टेस्ट किया और उन्हें उचित परामर्श दिया। डॉ. मेहरोत्रा ने कहा कि रुहेलखंड क्षेत्र में फेफड़ों से संबंधित बीमारियां दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से आईएलडी नामक इनफेक्शन तेजी से फैल रहा है। यह दूषित पानी और दूषित वातावरण के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए एलर्जी पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक विश्राम गृह और पालतू जानवरों के साथ सोने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. अमित वर्मा ने दमा रोग के मरीजों का चेकअप कर उन्हें अधिक भोजन नहीं करने का परामर्श दिया। इसकेे अलावा घर से बाहर जाने पर दमा की जल्द राहत देने वाली दवाई जरूर साथ जाने की सलाह दी। समापन पर सचिव विनीत सराफ ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में अमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, जतिन वर्मा, सुशील सक्सेना, प्रमोद गुप्ता, अमित सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें