फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ पेज के लिए प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कैंप कमांडेंट कर्नल शौकत अली ने मेधावी कैडेट्स को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

क्वीज कंपटीशन में किशन कुमार दुबे और उज्ज्वल अवस्थी को गोल्ड मेडल, धर्मेंद्र व सुनील कुमार को सिल्वर मेडल, बेस्ट राइटिंग में आदित्य पांडेय और रिया गौतम को गोल्ड मेडल, सुमन कौर और उत्पल कुमार को सिल्वर मेडल, निबंध में आयुष गंगवार और अमृतांजलि श्रीवास्तव को गोल्ड मेडल, संतोष व करमजीत कौर को सिल्वर मेडल, दौड़ में मनीषा कुमारी तथा प्रीति को गोल्ड मेडल, मिनी श्रीवास्तव और धरमवीर को सिल्वर मेडल, ड्रिल में हरप्रीति सिंह को गोल्ड तथा बुशरा बेबी को सिल्वर मेडल मिला। अन्य प्रतियोगिताओं तथा क्रियाकलापों में कमलजीत सिंह, हरिप्रीति सिंह, झंकार सिंह, अंकित कुमार सिंह, गौरव अग्निहोत्री, आनंद कुमार, दुर्गा को गोल्ड मेडल हासिल हुआ।
वॉलीबाल में डेल्टा कंपनी ने प्रथम, व्याख्यान में धर्मेंद्र, गौरव अग्निहोत्री को गोल्ड तथा शिवजीत मिश्रा और फरहीन को सिल्वर मेडल मिला। मेजर अनिल मालवीय के संचालन में हुए कार्यक्रम में मेजर एनयू खान ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में कैप्टन राम कुमार, कैप्टन उदय राज, लेफ्टिनेंट डॉ. अलका मेहरा, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें