शाहजहांपुर। शहर के उचित दर विक्रेताओं की सेठ एन्क्लेव में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से उचित दर विक्रेता संघ का गठन करके मुकेश राठौर अध्यक्ष और आदित्य सिंह महासचिव बनाए गए।
बैठक का संचालन करते हुए जगदीश चंद्र रस्तोगी ने शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किए जाने पर बल दिया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र गृहस्थी परिवारों को राशन सुलभ कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी, लेकिन किसी भी स्तर पर कोटेदारों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में वेद प्रकाश गुप्ता, प्रेम नारायण यादव, राजवीर सिंह, इश्तियाक अहमद, राज कुमार धवन, सत्यभान सिंह, विजय सिकतिया, दीपक शर्मा, मुर्तजा बेग आदि मौजूद रहे।