फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखा जूड़ा और चोटी बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खालसा शिशु शिक्षा सदन में चल रहे क्रिएटिव समर कैंप में छात्राओं को ब्यूटीशियन कोर्स के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की चोटी और जूड़ा बनाने का तरीका बताया। इसके अलावा बच्चों ने गिटार बजाने, पेंटिंग बनाने आदि का भी प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के समर कैंप में लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह, लायंस क्लब श्रेष्ठ के चार्टर अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, मिड ब्रेन एकेडमी के डायरेक्टर पुनीत भटनागर, जीएफ कॉलेज के डॉ. स्वप्निल यादव आदि ने पर्यावरण प्रदूषण पर चर्चा करते हुए बच्चों को जागरूककिया। साथ ही जल संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित किया। संस्था महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी के मार्गदर्शन में चल रहे शिविर में शिवम और धर्मवीर ने गिटार बजाने, शिवानी शर्मा ने जूड़ा और चोटी बनाने, दरक्क्षा ने सिलाई-कढ़ाई, निकहत फातिमा ने मेहंदी लगाने, सरन सक्सेना ने डांस, तृप्ता खुराना ने पेंटिंग, राज सक्सेना ने सिंगिंग, सुखमनी कौर ने इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनालिटी डेवलेपमेंट, जागृति खुराना और आशुतोष ने ताइक्वांडो और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में सूर्य प्रताप सिंह, मिलिंद शील गौतम, शुभम सक्सेना, पलक सक्सेना, निधि यादव, सौरभ शर्मा, सौरभ कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें