शाहजहांपुर। सोमवार की रात दस बजे से 11 बजे तक चले अभियान में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शराब पीकर गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर का इस्तेमाल करने पर 1803 वाहनों का चालान करने के साथ दो वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। 37 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने, 27 चालान मॉडिफाइड साइलेंसर, 114 चालान प्रेशर हॉर्न एवं हूटर, 160 चालान तेज गति से वाहन चलाने तथा 676 चालान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों के किए गए।
साथ ही एक प्राइवेट बस को सीज किया गया। शराब पीकर चलाने पर ट्रक को सीज किया गया।
दो बसों समेत आठ वाहन सीज
एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने यातायात पुलिस के साथ अभियान चलाकर 25 बसों की जांच की। इसमें दो बसों के चालान करते हुए दो को सीज किया गया। बसों की सवारियों को दूसरी रोडवेज बसों के जरिये रवाना किया गया। एआरटीओ ने बताया कि दो डंपर, चार ऑटो भी सीज कर थानों में खड़े कराए गए। 12 वाहनों का चालान किया गया।