फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 केंद्रों पर आज होगी आयोग की परीक्षा

Sat, 25 Apr 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के अंतर्गत रविवार को सहायक संपरीक्षा अधिकारी की परीक्षा शहर में 18 केंद्रों पर होगी। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 8200 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेगा साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी केंद्रों पर कड़ी नजर रखेंगे। इस बार पेपर को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला जाएगा। एडीएम ने बताया कि यह स्पेशल व्यवस्था पहली बार की जा रही है। सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपरान्ह 2.30 से 4.30 बजे तक चलने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पहले ही दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें