फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्युत लाइन पर बिजली गिरने से 18 इंसुलेटर टूटे...नौ घंटों तक आपूर्ति ठप

विज्ञापन
गोविंदगंज उपकेंद्र पर खंभे में करंट चेक करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से आपूर्ति बंद होने के साथ ही फॉल्ट ने भी लोगाें को परेशान किया। बारिश की अवधि में 33 केवीए लाइन पर बिजली गिरने से इंसुलेटर बर्स्ट हो गए। करीब 18 इंसुलेटर टूटने से सिटी पार्क उपकेंद्र नौ घंटे तक बंद रहा। इसके चलते करीब सात हजार उपभोक्ता बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े आठ बजे बारिश होने के दौरान सिटी पार्क उपकेंद्र की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बिजली जाने से लोधीपुर, सिटी पार्क, इंदिरा नगर कॉलोनी समेत सात हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घंटों बिजली गायब रहने से अधीक्षण अभियंता तक बात पहुंची। उन्होंने जानकारी लेकर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
विद्युत निगम की टीम ने लाइन पर गश्त किया तो अलग-अलग खंभों पर इंसुलेटर टूटे मिले। रात 1:35 बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल किया जा सका। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे बिजली गिरने से 33 केवीए लाइन एक बार फिर से पटरी से उतर गई और सिटी पार्क उपकेंद्र ठप हो गया। टीम ने चेकिंग शुरू करते हुए करीब दो बजे बिजली की लाइन बहाल की। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह के अनुसार, लाइन पर लगभग 18 इंसुलेटर टूट गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को शाम छह बजे तेज हवा चलने से 33 केवीए लाइन पैना से फेल हो गई। इसी तरह अब्दुल्लागंज उपकेंद्र का केरूगंज फीडर भी शाम सात से दस बजे तक बंद रहा। बिजली जाने से लोग बेहाल हो उठे। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि फॉल्ट आने पर इंजीनियरों की टीम ने आपूर्ति को बहाल कर दिया है।

33 केवीए का खंभा गिरने से 150 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल
सेहरामऊ दक्षिणी। 33 केवीए लाइन का खंभा गिरने के कारण बादशाहनगर उपकेंद्र के करीब 150 गांवों को बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली नहीं आने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उपभोक्ता संजीव कुमार सिंह, चंदन, रामनरेश, तस्लीम खां, तौहीद खां, फुरकान अली, छोटेलाल आदि ने बताया कि 24 घंटे में मात्र तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को खंभा गिर गया था। बुधवार की शाम विद्युत उपकेंद्र के पैनल में खराबी आ गई थी। दोनों ही फॉल्ट दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी है। संवाद

लाइनमैनों में आपसी विवाद का आरोप, आठ घंटे बिजली गुल
अल्हागंज। बिजली के दो खंभे टूटने की वजह से लगभग 50 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रही। बिजली नहीं आने से समापुर, भरतौली, इमलिया समेत तमाम गांवों की 40 हजार की आबादी प्रभावित रही। बुधवार को बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिजली के दो पोल टूट गए। इसके चलते बिजली के लिए लोग इंतजार करते रहे। इसके चलते 11 घंटे तक बिजली ठप रही।
भरतौली गांव के आशुतोष सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में भी बिजली का संकट रहता है। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। उसके बाद दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन आधे क्षेत्र की आपूर्ति बंद कराकर शेष को शुरू कर सकते थे लेकिन लाइनमैनों में इसे लेकर सहमति नहीं बनने से पूरी बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। जलालाबाद के अधिशासी अभियंता मुदित सोनकर ने बताया कि खंभे सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी है। संवाद
-
खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गोवंशीय पशु की मौत



निगोही। नगर पंचायत निगोही के रामनगर बगिया मोहल्ले में बुधवार रात करीब दस बजे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गोवंशीय पशु की मौत हो गई। शाम को हुई बारिश के बाद बिजली के कई खंभों में करंट उतर आने की शिकायतें सामने आईं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई खंभों की बिजली आपूर्ति बंद कराई थी। हालांकि, एक खंभे में लगातार करंट बना रहा, जिसकी चपेट में आने से गोवंशीय पशु की जान चली गई। एसडीओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि खंभे में करंट उतरने की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें