फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बीघा जमीन हथियाकर महिला को किया गायब

Tue, 23 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनाथ हुए नाबालिग बच्चों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

एक व्यक्तिने महिला को उसके पति की मौत के बाद अपने जाल में फंसा कर दूसरे से सौदा कर उसकी शादी करा दी। शादी करने वाले ने महिला के नाम दर्ज 18 बीघा जमीन अपने नाम करा कर उसे गायब करा दिया।  उसके छह बच्चेे अनाथ होकर दर-दर भटक रहे हैं। बच्चों ने अपने ताऊ हिमाचल के साथ एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार की। एसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव राजपूतपुर चित्ती निवासी सूरजपाल ने एसपी केबी सिंह को बताया कि उसके पिता रामऔतार की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पिता के नाम दर्ज 18 बीघा जमीन विरासत के तौर पर मां रोशनी देवी व छह नाबालिग भाई-बहनों के नाम आ गई। आरोप लगाया कि एक व्यक्तिने उसकी मां को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में ले लिया और मां की शादी मदनापुर निवासी एक व्यक्ति से करा दी। मां ने उसे व भाई-बहनों से दूरी बना ली और शादी करने के बाद उसी व्यक्ति के साथ जाकर रहने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उसने 18 बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित ने बताया कि वह आठ माह पहले अपनी मां से मिलने मदनापुर गया तो वहां मां नहीं मिलीं और उस व्यक्ति ने कहा कि उसकी मां कहीं चलीं गई है, जबकि पड़ोसियों से पता चला कि उसकी मां को कहीं गायब कर दिया गया। पीड़ित ने मां की हत्या करने का अंदेशा जाहिर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व मां की बरामदगी की गुहार एसपी से लगाई। वहीं एसओ मदनापुर प्रभूकांत ने बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगा है, उन्हें थाने बुलवाया था, लेकिन वह लोग मिले नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें