फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 75 सीटर बस में बैठा रहे 175 यात्री, छत पर बैठे मिले 30 लोग

विज्ञापन
पुवायां में छत पर सवारियां बिठाकर हाईवे पर दौड़ रही प्राइवेट बस। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। अधिकारी हादसे होने पर तमाम कार्रवाई करने के फरमान जारी करते हैं लेकिन जैसे ही कुछ दिन बीतते हैं तो जिम्मेदार उसे भूल जाते हैं। पुवायां में यातायात व्यवस्था का आलम यह है कि 75 सीट वाली निजी बसें 175 सवारी बिठाकर हाईवे पर दौड़ लगा रही है। इतना ही नहीं बस की छत पर भी 30 सवारियां बैठी होने के बाद भी किसी भी थाना क्षेत्र की पुलिस इन्हें रोककर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझ रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया, निघासन, गोला, नेपाल सीमा से कई निजी बसें रोजाना दिल्ली, बिहार, हरियाणा के लिए जाती है। बाहर काम करने वाले लोग इन बसों पर यात्रा करते हैं। एक ओर इन बसों से परिवहन विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर इन बसों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षमता से काफी अधिक संख्या में भरी सवारियों के कारण बसें अनियंत्रित होकर कई बार पलट चुकी हैं और लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है। ऐसी बसों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें